घटना कमलापुर थाना क्षेत्र के छपरा गांव के है। यहां की निवासी 65 वर्षीय ब्रजरानी अपने घर के अंदर सो रही थी। तभी अचानक हो रही बारिश के चलते अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार की आवाज सुनकर परिजनों ने मलबे को हटाकर वृद्ध महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया वृद्ध महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जिला प्रशासन को अवगत कराया।