scriptअध्यापक ने सहायक अध्यापिका को स्कूल में ही मारी गोली, मचा हड़कंप | Assistant teacher shot dead in Sitapur | Patrika News

अध्यापक ने सहायक अध्यापिका को स्कूल में ही मारी गोली, मचा हड़कंप

locationसीतापुरPublished: Nov 24, 2020 09:30:47 am

शिक्षा के मंदिर में एक अध्यापिका की गोली मार दी। इस वारदात को किसी अपराधी ने नहीं बल्कि स्कूल के शिक्षक ने ही अंजाम दिया है।

अध्यापक ने सहायक अध्यापिका को मारी गोली, हुई मौत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अध्यापक ने सहायक अध्यापिका को मारी गोली, हुई मौत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

सीतापुर. शिक्षा के मंदिर में एक अध्यापिका की गोली मार दी। इस वारदात को किसी अपराधी ने नहीं बल्कि स्कूल के शिक्षक ने ही अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी शिक्षक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुँची पुलिस घायल शिक्षिका को लेकर जिला अस्पताल आयी जहा पर चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में ततपरता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल बरामद कर लिया है।

शिक्षिका को मारी गोली

घटना जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की है। यहां पर शिक्षक अमित ने इसी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका अनुराधा को आज गोली मार दी। बताया जाता है दोनो के बीच ओआबमे समय से मधुर संबंध थे। लेकिन किसी बात को लेकर आज दोनो के मध्य विवाद हो गया। जिसके चलते शिक्षक अमित ने आराधना को नाजायज असलहे से गोली मार दी। गोली लगने से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वही वारदात के बाद आरोपी शिक्षक मौके से फ़रार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और घायल शिक्षिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो