scriptसीतापुर में भाजपा विधायक ने दी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, ऑडियो आया सामने | BJP MLA Shashank Trivedi gave life threat to party worker | Patrika News

सीतापुर में भाजपा विधायक ने दी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, ऑडियो आया सामने

locationसीतापुरPublished: Oct 02, 2017 06:48:06 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अब पार्टी कार्यकर्ताओं को ही धमकाने लगे हैं।

BJP MLA Shashank Trivedi

BJP MLA Shashank Trivedi

सीतापुर. प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अब पार्टी कार्यकर्ताओं को ही धमकाने लगे हैं। ताजा मामला सीतापुर का है, जहां सीतापुर में महोली से विधायक शशांक त्रिवेदी पर एक पार्टी कार्यकर्ता ने जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला जैसे ही सामने आया भाजपा जिला ईकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक हड़कंप मच गया। हालांकि, भाजपा विधायक ने ऐसी किसी भी धमकी देने से साफ इनकार किया है। भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी का कहना है कि अगर कोई गरीब का उत्पीडऩ करेगा तो वह शांत नहीं बैठेंगे।
धमकी देने का ऑडियो हुआ वायरल
अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी में अब जनप्रतिनिधि ही अनुशासन तोड़ रहे हैं। पहले पार्टी कार्यकर्ता ही किसी को धमकाते व अनुशासन तोड़ते नजर आते थे, लेकिन अब विधायक भी अनुशासन तोड़ रहे हैं। सीतापुर में महोली से विधायक शशांक त्रिवेदी पर पार्टी के कार्यकर्ता व व्यापारी कौशल दीक्षित ने जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में एक ऑडियो भी जारी किया है, जिसमें महोली विधायक त्रिवेदी की आवाज होने का दावा किया गया है। हालांकि, भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने ऐसी किसी भी ऑडियो के सामने आने की किसी भी जानकारी होने से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर कोई गरीबों को प्रताडि़त करेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे। उस स्थिति में वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। विधायक की मानें तो क्षेत्र के कुछ मठाधीश लोगों का उत्पीडऩ कर रहे हैं।
मेरी हत्या करा सकते हैं विधायक
उधर, भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के व्यापारी कौशल दीक्षित ने पत्रकार वार्ता कर विधायक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महोली विधायक शशांक त्रिवेदी उसकी हत्या करवा सकते हैं। कौशल का कहना है कि वह पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उनका कहना है कि अगर एक जनप्रतिनिधि ही किसी को धमकी देगा तो जनता पर पार्टी का क्या प्रभाव पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो