scriptमायावती के PM बनने वाले बयान पर साक्षी महाराज ने ली चुटकी, बोले- सपना देखने का हक सभी को है | bjp mp Sakshi Maharaj targeted on Mayawati to become prime minister | Patrika News

मायावती के PM बनने वाले बयान पर साक्षी महाराज ने ली चुटकी, बोले- सपना देखने का हक सभी को है

locationसीतापुरPublished: Apr 30, 2022 02:47:53 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पदेश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा करने को नहीं कहा, बल्कि उनकी मंशा है कि जो भी शोर धार्मिक स्थलों से बाहर निकलता है, उसकी सीमा निर्धारित रहे और सारी आवाज धार्मिक स्थानों के अंदर तक ही सीमित रहे।

bjp_mp_sakshi_maharaj_targeted_on_mayawati_to_become_prime_minister.jpg
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मायावती के प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री वाले बयान पर कहा कि सपना देखने का हक सभी को है। उन्होंने ये भी कहा कि मायावती अगर आज जिंदा है तो वो सिर्फ भाजपा की वजह से। साथ ही बीते विधानसभा चुनाव में मायावती की ओर से भाजपा की खुलकर मदद करने की बात भी कही। बता दें भाजपा सांसद सीतापुर के नैमिषारण्य में गोमती तट के किनारे स्थित देवदेवेश्वर मंदिर के पुजारी के घर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मायावती, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, आजम खान और लाउडस्पीकर विवाद पर अपने विचार रखे।
लाउडस्पीकर विवाद पर कहा, सरकार की मंशा उसे उतारने की नहीं

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर भी बात की।उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाने की बिल्कुल नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा करने को नहीं कहा, बल्कि उनकी मंशा है कि जो भी शोर धार्मिक स्थलों से बाहर निकलता है, उसकी सीमा निर्धारित रहे और सारी आवाज धार्मिक स्थानों के अंदर तक ही सीमित रहे।
आजम खान पर दिए गए शिवपाल और प्रमोद कृष्णन के बयान पर ली चुटकी

भाजपा सांसद ने सीतापुर जिला जेल में बंद आजम खान पर शिवपाल यादव और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन की ओर से दिए गए बयानों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ज्यादती क्या होती है, यह पहले सत्ता में रह चुके यह दोनों नेता बखूबी जानते हैं। ज्यादती तो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चला कर की गई थी, जब सरयू नदी का पानी लाल हुआ था। यही नहीं ज्यादती तो मुजफ्फरनगर में हुई थी, जब वहां के निर्दोष लोग शासन सत्ता की बदसलूकी का शिकार बने थे। उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच आपसी मतभेद पर कहा कि यह दोनों का व्यक्तिगत और परिवार के अंदर का विवाद है और इसे वह लोग चारदीवारी तक ही रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो