scriptखाना बनाते समय रसोइयों के साथ हुआ यह हादसा, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे | Blast in cylinder pipe sitapur | Patrika News

खाना बनाते समय रसोइयों के साथ हुआ यह हादसा, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

locationसीतापुरPublished: Dec 11, 2018 05:19:09 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

खाना बनाते समय रसोइयों के साथ हुआ यह हादसा, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

मुंबई: 18 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत

fire

सीतापुर. प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर की पाइप में ब्लॉस्ट होने से अचानक आग लग गयी। धमाके के बाद सिलेंडर में लगी आग से रसोई में हड़कंप मचा गया और आग की चपेट में आने से एक छात्र और रसोइया समेत चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया हैं जहां सभी का उपचार जारी हैं।
घटना संदना थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करनपुर की हैं। यहां नित्य की भांति विद्यालय में दो रसोइयां खाना बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में धमाका हुआ और अचानक सिलेंडर समेत रसोई घर में आग लग गयी। धमाके की आवाज सुनकर विद्यालय में तैनात शिक्षक रामसनेही भी आग बुझाने के आ गए और इसी दौरान सभी चार लोग आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो