scriptअनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रवासी मजदूरों से भरी बस, 3 मजदूर हुए घायल | Bus accident in sitapur | Patrika News

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रवासी मजदूरों से भरी बस, 3 मजदूर हुए घायल

locationसीतापुरPublished: May 21, 2020 02:07:43 pm

प्रवासी मजदूरों को जम्मू से लेकर श्रावस्ती जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई…

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रवासी मजदूरों से भरी बस, 3 मजदूर हुए घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रवासी मजदूरों से भरी बस, 3 मजदूर हुए घायल

सीतापुर. प्रवासी मजदूरों को जम्मू से लेकर श्रावस्ती जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार तीन मजदूर चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा हैं। वही इस हादसे में बाकी सभी मजदूर बाल बाल बच गए। पुलिस ने सभी को दूसरी बस के माध्यम से घर रवाना किया।
प्रवासी मजदूरों की बस हादसे का शिकार

घटना सदरपुर थाना क्षेत्र के देवियापुर गांव के पास सीतापुर बहराइच रोड की हैं। यहां देर रात जम्मू से एक बस 41 मजदूरों को लेकर श्रावस्ती जनपद जा रही थी। इसी दौरान दिबियापुर के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में बस में सवार 3 प्रवासी मजदूर चोटिल हो गए। वही बाकी सभी यात्री बाल बाल बच गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा हैं। सीओ बिसवां का कहना हैं कि अन्य सभी मजदूरों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया हैं और घायल मजदूर को भी मामूली चोटें आई हैं।
//www.dailymotion.com/embed/video/x7u1rti?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो