script24 घंटे में सीतापुर में दो विवाहित महिलाओं ने लगायी फांसी, पुलिस डिपार्टमेंट में मचा हड़कम्प | double murder case in sitapur news in hindi | Patrika News

24 घंटे में सीतापुर में दो विवाहित महिलाओं ने लगायी फांसी, पुलिस डिपार्टमेंट में मचा हड़कम्प

locationसीतापुरPublished: Oct 30, 2017 10:55:30 am

सीतापुर जिले के गोंदलामऊ इलाके में एक विवाहित महिला ने संदिग्ध हालातों में आत्म हत्या कर ली।

kannauj

सीतापुर. सीतापुर जिले के गोंदलामऊ इलाके में एक विवाहित महिला ने संदिग्ध हालातों में आत्म हत्या कर ली। इससे पूर्व सीतापुर के संदना इलाके में भी एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। 24 घंटे में दो महिलाओं द्वारा की इन वारदातों से स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया और आत्महत्याओं के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस के छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी है कि शिवकली पत्नी संजय पाल निवासी अमटामऊ थाना मिश्रिख सुबह अपने पति और सास के साथ खेत मे धान काट रही थी। जिसके बाद वह दोपहर लगभग एक बजे खेत से घर पानी लेने आयी थी और उस वक्त उसके घर में कोई नहीं था। तभी घर के कमरे में दरवाजा बंद कर छत के कुन्डे में अपना दुपट्टा बाध कर शिवकली ने फांसी लगा ली। मृतक शिवकली के एक लड़की अनन्या 4 वर्ष की है और इसके घर में अकेली सास और पति संजय के अलावा कोई नहीं है। जिस वक्त यह वारदात हुई उस वक्त दोपहर के समय घर में कोई नहीं था। वहीं शिवकली के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कल्ली चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र से बात की गई तो बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ रामकुमारी पत्नी सियाराम उम्र 65 निवासी मानपुर थाना संदना चौकी बिलहरी ने कल बारह बजे के करीब फाँसी लगा कर ली। हैरान करने वाली बात यह रही कि मृतक महिला के पुत्रों ने अंतिम संस्कार के लिए अपने पिता यानी सियाराम को मना कर दिया और जिसको लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। बच्चों अरुण और वीरपाल का कहना है कि जमीन पहले उनके नाम की जाए तब अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोनों बच्चो को डर है कि पिता कही दूसरी शादी न कर ले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो