scriptलड़की छोटे भाई के साथ घर में थी अकेले, तभी पहुंच गया लड़का, और उसके साथ… | Girl burnt by boy in Sitapur UP crime news | Patrika News

लड़की छोटे भाई के साथ घर में थी अकेले, तभी पहुंच गया लड़का, और उसके साथ…

locationसीतापुरPublished: Aug 22, 2019 11:45:00 am

लड़के ने लड़की से छेड़खानी की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा…

लड़की छोटे भाई के साथ घर में थी अकेले, तभी पहुंच गया लड़का, और उसके साथ...

लड़की छोटे भाई के साथ घर में थी अकेले, तभी पहुंच गया लड़का, और उसके साथ…

सीतापुर. सीतापुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शोहदे ने घर में घुसकर लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लगभग 70% जल चुकी लड़की की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है।

जान से मारने की दी थी धमकी

लड़की के पिता के मुताबिक उसकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार शाम खेत गई थी। इस दौरान 22 वर्षीय गोलू ने उससे छेड़खानी की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने विरोध किया और बचकर घर पहुंच गई। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद घर वालों ने शाह महोली चौकी में जाकर शोहदे के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस मामले में टालमटोल करती रही। दो बार चौकी जाने के बावजूद पुलिस ने न तो कोई केस दर्ज किया और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई ही की।

केरोसिन डालकर लगाई आग

जानकारी के मुताबिक जब लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। तभी शोहदा अचानक घर में घुस गया और फिर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर शोहदे ने किशोरी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। जिसके बाद लड़की चिल्लाई तो शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और उन्होंने आग बुझाकर उसे जिला चिकित्सालय भेजा। लड़की पुरी तरह जुलस गई। लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

शादी का बना रहा था दबाव

पीड़ित का कहना है कि गोलू नाम का लड़का पिछले कई दिनों से उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उसके बार-बार मना करने पर एक दिन उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं दूसरी तरफ गांव में युवती और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो