वीडियो ने तुड़वाई लड़की की शादी शादी के दिन दूल्हे-दुल्हन के बहुत से अरमान होते है जी हां यह मामला हैं सीतापुर के थानगांव इलाके का। यहां रामपुरमथुरा निवासी मनोहर लाल के पुत्र दीपचंद्र का विवाह थानगांव निवासी एक लड़की से तय हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक बीती 13 अप्रैल को लड़की का तिलक और 17 अप्रैल को शादी होना तय हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक तिलक के कुछ दिन पूर्व ही दूल्हे के फ़ोन पर दुल्हन का ही किसी ने एक अश्लील वीडियो भेज दिया लेकिन समय की कमी के चलते वीडियो की प्रामाणिकता नही हो पायी। वीडियो देखते ही लड़के ने शादी से इंकार कर दिया।
बिना तिलक चढ़ाए वापस लौटा लड़की पक्ष जानकारी के मुताबिक तिलक के मुहूर्त वाले दिन लड़की पक्ष तिलक चढ़ाने के लिए पहुंचे लेकिन वह बगैर तिलक चढ़ाए ही वापस लौट आये। दूल्हा-दुल्हन के परिवार के बीच हुए इस तकरार के बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों से समझौता करके शादी करने का दबाव बनाया लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी नही हुआ।
बारात के दिन दूल्हा पहुंचा जेल जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को लड़की पक्ष के लोग बारात वाले दिन बारात का इंतजार करने लगे लेकिन जब शाम तक लड़के पक्ष की तरफ से कोई समाचार नही मिला तो गुस्से में आग बबूला लड़की पक्ष के परिजन थाने जा पहुंचे और और दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज की मांग न पूरी करने पर शादी से इंकार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।