scriptनशे में भूल जाती थी अपना घर और पति, पांच टुकड़ों में मिली लाश | Husband chops wife into 5 pieces in Sitapur | Patrika News

नशे में भूल जाती थी अपना घर और पति, पांच टुकड़ों में मिली लाश

locationसीतापुरPublished: Nov 24, 2022 01:14:48 pm

Submitted by:

Upendra Singh

सीतापुर जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। एक महिला की लाश 5 टुकड़ों में मिली है | बताया जाता है कि महिला नशे की आदि थी | उसकी हत्या का आरोप उसके पति पर है |

sitapur_2.jpg
अभी श्रद्धा की कहानियों के चर्चे रुके भी नहीं थे तब तक एक नयी दरिंदगी का किस्सा सामने आ गया है | महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग अलग फेकने का मामला सामने आया है। ये मामला सीतापुर का है | पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में तीन लोग शामिल हैं।
9 नवंबर को गन्ने के खेत में एक महिला की लाश को कई टुकड़ों में पाया गया। इसमें उसका सिर धड़ से अलग था। महिला का एक हाथ और एक पैर भी गायब था। उसका सर और दूसरा हाथ शरीर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पड़ा था। पुलिस ने ज्योति (उर्फ़ स्नेहा) नामक महिला के हत्या के आरोप में उसके पति पंकज मौर्या और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। तीसरा साथी फरार है।
घटना की वजह आयी सामने
घटना थाना रामपुर कलां के ग्राम गुलहरिया चहारपुर की है। सीतापुर के एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया की कड़ाई से पूछताछ करने के बाद पति ने पूरे हत्याकांड की वजह बताई।महिला के पति ने बताया कि महिला 8-10 साल से बीमार थी और रोजाना तौर पर दवाईयां खाती थी। वह इन नशीली दवाओं की आदि हो गयी थी । नशे की वजह से कई-कई दिन दूसरे व्यक्ति के घर जाकर रुक जाती थी। समझाने पर भी सुधार न होने पर पंकज ने अपने साथी दुर्जन व जीवन पुत्र बाबूराम मोची के साथ मिलकर स्नेहा की हत्या कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो