scriptपत्नी को विदा कराकर लाया घर कुछ घंटे के अंदर ही देखा ऐसा नजारा… सास- ससुर के भी उड़ गए होश | husband wife commits suicide in sitapur | Patrika News

पत्नी को विदा कराकर लाया घर कुछ घंटे के अंदर ही देखा ऐसा नजारा… सास- ससुर के भी उड़ गए होश

locationसीतापुरPublished: Dec 23, 2018 01:53:42 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

पत्नी को विदा कराकर लाया घर कुछ घंटे के अंदर ही देखा ऐसा नजारा… सास- ससुर के भी उड़ गए होश

crime

पत्नी को विदा कराकर लाया घर कुछ घंटे के अंदर ही देखा ऐसा नजारा… सास- ससुर के भी उड़ गए होश

सीतापुर. सात जन्मों तक साथ देने का वादा कर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे एक दंपत्ति ने अपनी जीवनलीला 8 माह के अंदर ही समाप्त कर ली। जी हां सीतापुर में सुबह अपनी पत्नी को सुसराल से विदा कराकर घर लाये पति पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। कहासुनी से लेकर शुरू हुए झगड़े ने दोनों की जान ही ले ली। झगड़े से आहत होकर पत्नी ने घर के अंदर कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता देखकर पति ने भी घर के पीछे लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव की हैं। यहां के निवासी जगदीश के 24 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र का विवाह बबली नाम की युवती से 8 माह पूर्व हुआ था। शादी के बाद दोनों सुखी जीवन व्यतीत कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके गयी थी इसी लिहाज से कल सुबह सुरेंद्र शुभ मुहूर्त के मुताबिक विदा कराकर घर लाया था। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच सुबह से शाम तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। अचानक देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पति जब घर पहुंचा तो पत्नी को फांसी पर झूलता देखकर उसे कुछ समझ नहीं आया और उसने भी घर के पीछे लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में दोनों के शवों लटकते देख परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो