scriptइस बड़े कांग्रेस नेता ने की सपा-बसपा गठबंधन की तारीफ, पहली बार खोला पार्टी का राज, भाजपा की बढ़ाई मुसीबत, | jitin prasad asked at sapa-bsp joint election | Patrika News

इस बड़े कांग्रेस नेता ने की सपा-बसपा गठबंधन की तारीफ, पहली बार खोला पार्टी का राज, भाजपा की बढ़ाई मुसीबत,

locationसीतापुरPublished: Jan 16, 2019 11:55:03 pm

इस बड़े कांग्रेस नेता ने की सपा-बसपा गठबंधन की तारीफ, पहली बार खोला पार्टी का राज, भाजपा की बढ़ाई मुसीबत

सीतापुर। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन पर कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस उन सभी दलों के साथ हैं जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है। सीतापुर जनपद दौरे पर आये केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोक सभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी लेकिन जो दल भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की सोच रखते है कांग्रेस उन सभी दलो के साथ है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा बसपा के गठबंधन से आगामी चुनाव में भाजपा को यूपी में करारा झटका लगेगा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर और जुमलेबाजी करके सत्ता में आई थी और आज तक देश की जनता को केवल झूठे वादे ही दे सकी है। उन्होंने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में जनता इस झूठ का जवाब देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होगी तो वह भाजपा के हर झूठे वादे को पूरा कर के दिखाएगी और फिर चाहे वह रोजगार देने की बात हो या कर्ज माफी की बात हो या विकास की बात हो। जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने जनता को साढ़े चार साल में केवल धोखा ही दिया है।
सीतापुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो