scriptअखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, विभिन्न जनपदों से आये कवियों ने देर रात तक बांधा समा.. | Kavi sammelan in atariya sitapur | Patrika News

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, विभिन्न जनपदों से आये कवियों ने देर रात तक बांधा समा..

locationसीतापुरPublished: Nov 19, 2019 10:10:13 pm

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, विभिन्न जनपदों से आये कवियों ने देर रात तक बांधा समा..

kavi-sammelan-in-atariya-sitapur

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, विभिन्न जनपदों से आये कवियों ने देर रात तक बांधा समा..

सीतापुर. अटरिया क्षेत्र के धन्नाग तीर्थ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकानेक जिलों से आये कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और तदोपरांत आये हुए मुख्य अतिथि व कवियो का सम्मान किया गया। शुभारंभ की औपचारिकता के बाद काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।

कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन


सर्वप्रथम मां वीणावादनी का आह्वान किया गया। बाराबंकी से आये ओज कवि डॉ अम्बरीष अम्बर ने बाराबंकी के इतिहास को कविता के माध्यम से बताया। श्री यमुना पांडेय, शिवकुमार व्यास, अजय प्रधान, ओपी वर्मा,यदुनाथ द्विवेदी, राज किशोर सिंह सहित आदि कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में कवियों ने विभिन्न विधाओं में काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर खूब वाह वाह लूटी। कवि सम्मेलन का संचालन अधिवक्ता राम लखन शुक्ला ने किया। कवि सम्मेलन में चितरंजन यादव,श्यामकुमार सिंह, रामलखन शुक्ला, योगेश शुक्ला, रामप्रताप सिंह भानू प्रताप सिंह, विमल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, वायुनायक कश्यप, भूपेंद्र सिंह, अनुराग बाजपई समेत सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो