script

कांवर भरकर घर जा रहे कावड़ियों पर बरपा कहर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, मचा कोहराम

locationसीतापुरPublished: Aug 13, 2019 10:46:27 pm

कांवर भरकर घर जा रहे कावड़ियों पर बरपा कहर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, मचा कोहराम

kawadiya-and-many-other-person-beeten-in-sitapur

कांवर भरकर घर जा रहे कावड़ियों पर बरपा कहर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, मचा कोहराम

सीतापुर. देर रात डीजे बंद कराने को लेकर कावड़ियों और विशेष समुदाय के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इस कदर हुआ कि दोनो पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे भी चले। इसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के तकरीबन 1 दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कावड़ियों और कुछ विशेष समुदाय के लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

डीजे बजाने को लेकर मारपीट

मामला रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र के मितौरा गांव का हैं। यहां कावंड़ियां देर रात गोल गोकर्णनाथ में शिव का जलाभिषेक करके वापस अपने गांव आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में एक विशेष समुदाय के लोगों ने डीजे बंद कराने का प्रयास किया लेकिन विवाद तूल पकड़ गया। विवाद के दौरान दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुयी और लाठी-डंडे भी जमकर चले। इस झड़प में दोनो पक्षों की तरफ से तकरीबन एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने की दोनों पक्षों पर कार्रवाई

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया जहां सभी का उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो