scriptविवाहित महिला का हुआ गैंगरेप, फिर जिंदा जलाया | Married woman gangraped and burnt alive in sitapur | Patrika News

विवाहित महिला का हुआ गैंगरेप, फिर जिंदा जलाया

locationसीतापुरPublished: Feb 26, 2021 08:16:05 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

सीतापुर में गैंगरेप (Gangrape) कर महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस विभाग (UP Police) में हड़कंप मच गया है।

Gangrape

Gangrape

सीतापुर. सीतापुर में गैंगरेप (Gangrape) कर महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस विभाग (UP Police) में हड़कंप मच गया है। यहां ससुराल से अपने मायके जा रही महिला का तीन लोगों ने खेत में ले जाकर गैंगरेप किया है। उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।य
ये भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए VHP चलाएगा जागरूकता अभियान, गाय, गंगा और गांव बचाने का लिया संकल्प

यह है मामला-

मामला सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय विवाहिता गुरुवार शाम अपने ससुराल से मायके जाने को निकली थी। रास्ते में उसे अधेड़ ठेलिया चालक मिला, जिसने उसे मायके पहुंचाने के लिए पूछा। महिला इस पर तैयार हो ठेलिया पर सवार हो गई। लेकिन बदनीयत ठेलिया चालक महिला को मिश्रिख इलाके के अपने गांव के पास ले गया, जहां उसने अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर एक खेत में उसका गैंगरेप कर दिया। महिला किसी को अपनी आप बीती न बता पाए, इसलिए इन लोगों ने महिला को जिंदा जला दिया और मौके से भाग निकले। हालांकि महिला की सांसे चलती रही।
ये भी पढ़ें- अयोध्या एयरपोर्ट के लिए केंद्र ने दिए 250 करोड़, सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार

पैर व गुप्तांग बुरी तरह झुलसे-

महिला रातभर खेत में ही अधजलि हालत में पड़ी रही। सुबह जब किसी ने उसे देखा तो पहले जैसे-तैसे उसे कपड़े पहनाएं। इस बीच महिला के घर न पहुंचने पर परिवार की चिंताएं बढ़ गई। मायके व ससुराल पक्ष उसकी तलाश में जुट गए और ढूंढते-ढूंढते श्रीनगर गांव पहुंचे। गंभीर हालत में परिवार महिला को सीएचसी मिश्रिख ले गया, जहां से उसे जिला अस्तपाल रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पैर व गुप्तांग बुरी तरह से झुलस गए हैं।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले में जांच व आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कई थानों की पुलिस फोर्स को आरोपियों की तलाश में लगा दिया गया है। मामले में सीतापुर से एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषियों की तलाश भी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो