बच्चे की गलती और चली गयी बुजुर्ग की जान घटना रेउसा थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है। यहां के निवासी चुन्नी लाल और राम सिंह दोनों पड़ोसी है। मिली जानकारी के मुताबिक,चुन्नी लाल की पुत्री काजल सिंह ने आज शाम पड़ोसी राम सिंह की छत पर चढ़ गयी और दीवार पर हाथ रख दिया। दोनों के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में रंजिश भी चली आ रही थी।इसी रंजिश के चलते ही बच्ची की इस करतूत से पड़ोसी आग बबूला हो गए और गाली गलौच करने लगे। दोनों पक्षों के विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी डंडों से लैस होकर आमने सामने आ गए और एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। विवाद के दौरान जमकर लाठियां चटकी और इस हादसे में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए वहीं चुन्नी लाल के परिवार के एक बुजुर्ग बाबूराम की पिटाई से मौत हो गयी।