लाल कृष्ण आडवाणी उन्ही की भतीजी की शादी भी मुसलमान के घर हुई। राजभर यही नहीं रुके उन्होंने मुरली मनोहर जोशी पर भी निशाना साधा और कहा की इनकी भतीजी की शादी मुसलमान से हुई। हमको लड़ाते है कि हिन्दू मुसलमान लड़ो। कुछ ये लोग रोटी बेटी का सम्बन्ध कर के अपनी सियासत करते है। इसलिए सभी लोगों को अब समझना चाहिए की हमको हिन्दू मुस्लिम नहीं बच्चों के लिए रोज़गार, नौकरी और रोटी कैसे मिले इसके लिए सोचना है।
विकास कैसे हो इसकी तरफ धयान देना है। नेताओं का चक्कर छोड़ो। अपना चक्कर चलाओ तब तेरा भला होगा वरना इधर उधर भटकते ही रहोगे। राजभर ने अपनी बात को ख़त्म करने के बाद लोगों से पूछा की हमारी बाते समझ में आती है या नहीं। जिसके बाद लोगों के राजभर का समर्थन किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाये।