scriptpublic will vote to bjp on development we will win mahendra singh | UP में जनता विकास के नाम पर वोट करेगी, भाजपा घबराने वाली पार्टी नहीं- महेंद्र सिंह | Patrika News

UP में जनता विकास के नाम पर वोट करेगी, भाजपा घबराने वाली पार्टी नहीं- महेंद्र सिंह

locationसीतापुरPublished: Jan 11, 2022 05:51:30 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022 में अपनी जीत को लेकर सीतापुर में बिसवां से भाजपा विधायक ने सपा और बसपा सरकारों पर तंज कसा. उन्होने कहा कि गांव-गांव में विकास की बयार लाने वाले भाजपा फिर से परचम लहराएगी। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। पिछली सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया और विकास का झूठा सपना दिखाया था।

bjp_mla_sitapur_mahendra_singh.jpg
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी पार्टियों ने नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए सीतापुर के बिसवां से भाजपा विधायक महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि डरें वो जिन्होंने जनता के साथ धोखा किया और विकास का झूठा सपना दिखाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व वाली सरकार ने यूपी को चमका दिया है। आज गांव-गांव में विकास की बयार छाई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.