गृहस्वामी को डकैतों ने मारी गोली घटना रामपुरकला थाना क्षेत्र के सरैया राजासाहब गांव की है। यहां के रहने वाले मनीष के घर बीती रात लगभग 3 बजे डकैत घर मे जीने का ताला तोड़ कर घुस आए। इसके बाद डकैतों ने मनीष की माँ को बंधक बना कर उनसे घर की चाभी मांगी और चाभी न देने पर डकैतों ने मनीष के पिता नरेश को मारने पीटने लगे। जिस पर मनीष की माँ कांति ने डकैतों पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले से झल्लाये डकैतों ने मनीष को गोली मार दी वही उसके माता पिता को असलहे के बट से घायल कर दिया। डकैत कांति के गले से सोने की चैन के साथ घर में मौजूद नगदी व लाखो के जेवरात भी लूट ले गए। घटना में गम्भीर रूप से घायल मनीष व उसके माता पिता को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर मनीष की हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही माता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि डकैती की वारदात का केस दर्ज कर लिया गया हैं और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।