इस कृत्य में सास होती मददगार :- पीड़िता महिला ने थानाध्यक्ष को बताया, उसका निकाह छह माह पहले हुआ था। उसकी आयु 20 वर्ष की है। एक महीना नहीं बीता था जब ससुर ने उसका जबरदस्ती यौन शोषण किया। इस घटना की जानकारी जब उसने अपने पति को दी तो पति ने उसे कमरे में बंद कर पीटा था। फिर घर से बाहर निकलना बंद कर दिया गया। इस बीच जेठ ने भी नव विवाहिता से संबंध बनाए। इस मामले में आरोपितों का सास मदद करती थी। बुधवार को भी ससुर ने नव विवाहिता से संबंध बनाए। विरोध करने पर ससुर, जेठ, पति व सास ने मिलकर उसे लात-घूंसों से मारा।
बेरहमी से पीटा जाता :- पीड़िता ने बताया, वह किसी तरह थाने पहुंची है। पीड़िता ने शरीर पर चोट के निशान भी पुलिस को दिखाए हैं। पीड़िता ने बताया कि वह जब भी इस कृत्य का विरोध करती थी तो उसे बेरहमी से पीटा जाता था। शुक्रवार को उसने थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।
जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण :- मुकदमा दर्ज होने के बाद थानगांव थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया, तहरीर पर पीड़िता के आरोपित पति, ससुर, जेठ व सास के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिसकर्मी की सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है।