scriptबारात लेकर दुल्हन को लेने गए दूल्हे के पिता ने बारात में कर दिया ऐसा काम, शादी के बजाय दूल्हा समेत बाराती पहुंच गए यहां और फिर…. | Wedding days big issue in sitapur | Patrika News

बारात लेकर दुल्हन को लेने गए दूल्हे के पिता ने बारात में कर दिया ऐसा काम, शादी के बजाय दूल्हा समेत बाराती पहुंच गए यहां और फिर….

locationसीतापुरPublished: Jul 02, 2019 04:39:24 pm

बारात लेकर दुल्हन को लेने गए दूल्हे के पिता ने बारात में कर दिया ऐसा काम, शादी के बजाय दूल्हा समेत बाराती पहुंच गए यहां

wedding-days-big-issue-in-sitapur

बारात लेकर दुल्हन को लेने गए दूल्हे के पिता ने बारात में कर दिया ऐसा काम, शादी के बजाय दूल्हा समेत बाराती पहुंच गए यहां और फिर….

सीतापुर. शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन बहुत से अरमान पिरोये हुए होते हैं लेकिन अगर उन अरमानों पर शादी के दिन ही पानी फिर जाए तो क्या बीतेगी दूल्हा और दुल्हन पर इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल होगा। जी हां ऐसा ही एक वाक्य सामने आया हैं यूपी के सीतापुर शहर से। यहां शादी के लिए बारात लेकर दुल्हन के द्वार पर पहुंचे दूल्हा और उनके बारातियों ने इस कदर हंगामा काटा कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। हंगामे की वजह भी बेहद चौकाने वाली हैं वजह यह भी की लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों के नाचने के लिए डीजे नही लगवाया था।

दुल्हन ने किया शादी से इंकार

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बसदहा गांव का हैं। यहां पर ऐसा वाक्या देखने को मिला कि आप भी सुनकर चौक जाएंगे। जी हां लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों के लिए जब डीजे नही लगवाया तो लड़के के पिता और बारातियों ने जमकर हंगामा काटा और विवाद इस कदर बड़ा कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता और अन्य लोगों की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुल्हन के पिता को चोटिल देख दुल्हन से शादी से मना कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। शादी से इनकार करते ही दूल्हा और बारातियों के चेहरे उतर गए और वहां चर्चाओं का दौरा शुरू हो गया।

पुलिस ने समझौता करा कर करायी शादी

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल दुल्हन के पिता और अन्य 4 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही दूसरी तरफ ग्रामीणों ने लड़की पक्ष और दुल्हन को समझाने का प्रयास शुरू किया जिसके परिणामस्वरूप कई घण्टों बाद दुल्हन ने शादी के लिए हां किया। काफी प्रयास के बाद समस्त रीति रिवाजों के साथ दोनो की शादी करायी गयी जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने विदाई की रस्म अदा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो