scriptशादी के 3 माह बाद भी पति की यह मांग नही पूरी कर सकी पत्नी, तो पति ने परिवार के साथ मिलकर कर डाला यह काम, मचा कोहराम | Wife sucide in the home at sitapur | Patrika News

शादी के 3 माह बाद भी पति की यह मांग नही पूरी कर सकी पत्नी, तो पति ने परिवार के साथ मिलकर कर डाला यह काम, मचा कोहराम

locationसीतापुरPublished: Aug 20, 2019 10:22:50 pm

शादी के 3 माह बाद भी पति की यह मांग नही पूरी कर सकी पत्नी, तो पति ने परिवार के साथ मिलकर कर डाला यह काम, मचा कोहराम

wife-sucide-in-the-home-at-sitapur

शादी के 3 माह बाद भी पति की यह मांग नही पूरी कर सकी पत्नी, तो पति ने परिवार के साथ मिलकर कर डाला यह काम, मचा कोहराम

सीतापुर. 3 माह पूर्व हुयी विवाहिता की शादीशुदा ज़िन्दगी पर आज ग्रहण लग गया। जी हां सीतापुर में एक विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाए जाने पर हड़कंप मच गया। विवाहिता के परिजनों ने लड़के पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

घर के अंदर मिला विवाहिता का शव

घटना हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर की हैं। यहां के निवासी अनूप सिंह की 21 वर्षीय पत्नी रागिनी सिंह का कमरे के अंदर पंखे से फांसी पर झूलता हुआ मिला। मृतका के पति के मुताबिक जब सभी लोग खेत से घर की तरफ आये तो कमरे का दरवाजा बंद था और काफी आवाज देने के बाद भी नही खोला गया। परिजनों के मुताबिक जब दरवाजा नही खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह सामने फांसी के फंदे पर झूल रही थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। मृतका के परिजनों के मुताबिक 2 मई 2019 को विवाहिता की शादी हुयी थी जिसके बाद लड़के पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग पर कर रहे जिससे इन लोगों द्वारा नही पूरा किया गया। आरोप हैं कि इसी मांग को पूरा न होने के चलते विवाहिता की हत्या कर शव को लटका दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो