सिवान

जानिए किस छोटी सी बात पर बिहार में बदमाशों ने मारी पार्षद को गोली

2 Photos
Published: April 01, 2018 07:48:09 pm
1/2

(सीवान/बिहार): बिहार में गोलीबारी की घटनाएं आम सी हो गई है। बदमाश बिना किसी ड़र के गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के सीवान जिले में बदमाश वार्ड पार्षद को गोली मारकर भाग गए। घायल पार्षद का नाम राजन शाह है जो वार्ड 16 का पार्षद है।शाह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

2/2

यह घटना सीवान के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बीजेपी पार्षद राजन शाह किन्ही लोगों के आपसी विवाद में समझाइश करने के लिए गए थे। उन्हें आता देखकर आरोपीयों ने उन पर गोली चला दी। गोली राजन के बाएं पैर की जांघ पर जाकर लगी। गोली चलाने के बाद आरोपि वहां से फरार हो गए।गोली लगने के बाद स्थानीय लोग पार्षद को सीवान के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। पार्षद को गोली लगने की खबर सुनकर अस्पताल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.