scriptअवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के ऊपर फेंका खौलता पानी | Illicit relations opposing wife threw boiling water over | Patrika News

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के ऊपर फेंका खौलता पानी

locationसिवानPublished: Oct 04, 2015 04:47:00 pm

पीड़िता अनीता देवी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उनका अवैध संबंध किसी महिला से है।

Rice boil water

Rice boil water

सिवान। जिले के रघुनाथपुर में एक पति ने अपनी पत्नी द्वारा अवैध संबंधों का विरोध करने पर उस पर गर्म खौलता पानी डाल दिया। जिसके संबंध में महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की प्राथमिकी पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बंगरा गांव की एक महिला ने अपने पति पर दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी बंगरा निवासी जनक सिंह का पुत्र चन्द्रेशवर सिंह बताया जाता है। पीड़िता अनीता देवी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उनका अवैध संबंध किसी महिला से है।

जिसको लेकर मेरे पति हमेशा मुझे प्रताड़ित करते रहते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मेराज हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो