अपने दोस्तो के साथ जू घमने आए एक तीन साल के बच्चे को शेर पकड़ लिया। जिसके चलते यह बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया।
अपने दोस्तो के साथ जू घमने आए एक तीन साल के बच्चे को शेर पकड़ लिया। जिसके चलते यह बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया।
इस बच्चे को शेर ने सर से और मुंह से पकड़ा था। इस दौरान दो जू के कर्मचारी एक बिमार जानवर की देखभाल कर रहे थे। और वही टहल रहे थे।
यह घटना मालटा के हाल फारुग स्थित मॉन्टेरिस्टो जू में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बच्चा एक 59 साल के व्यक्ति के साथ आया था, और कुछ युवाओं ने शेर का ध्यान अपनी और खींचने की काशिश की थी।
माना जा रहा है कि उस शेर ने अपने पिंजरे के पास खड़े बच्चे को अपने पंजों से ऐसे लपेट लिया मानों वो उससे खेल रहा हो या फिर लड़ रहा हो।
इस बात का दावा किया जा रहा है कि इस जू के पास लाईसेंस नही है। और इसी कारण यह जू विवादों में भी घिर गया था।
माना जा रहा है कि बच्चे की चोट इतनी ज्यादा भी नही है कि उसकी जिन्दगी को कोई खतरा हो।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि लड़के चेहरे और सर पर काफी चोटें आई है। और इसीलिए उसकी इमरजैंसी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी।
जू के प्रवक्ता ने बताया कि जिस वक्त वो युवा लडके शेर की तरफ भागे, उस समय वो लेटा हुआ था। उन लड़को के इस काम से नतीजा यह निकला कि वो पंजे मारने लग गया।
स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच करने की पुष्टि की है।