सोनभद्र

आर्थिक तंगी से परेशान सफाई कर्मी ने फांसी लगा जान दी

सफाई कर्मी अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका मिला

सोनभद्रJul 12, 2019 / 10:11 pm

Akhilesh Tripathi

सोनभद्र में आत्महत्या

सोनभद्र. अनपरा थाना क्षेत्र के कौवानाला में सफाई कर्मी ने गुरुवार की रात घर में फांसी लगा जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे जहां कुछ लोगों का कहना था कि मृतक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर जान दी।

घटना गुरुवार रात लगभग 2:00 बजे के मध्य रात्रि की है। इसमें संजय राम पुत्र उद्देश्य राम उम्र 30 निवासी अनपरा कौवानाला सफाई कर्मी अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही वहां कोहराम मच गया। कुछ ही देर में वहां मजमा लगा लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर संजय राम की मौत के पीछे तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है।
 

BY- SANTOSH JAISWAL

 

यहां देखें वीडियो

Home / Sonbhadra / आर्थिक तंगी से परेशान सफाई कर्मी ने फांसी लगा जान दी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.