scriptठंढ ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोनभद्र में तापमान 0.8 डिग्री, बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी गलन | Coldest City in UP Winter Sonbhadra temperature Reaches 0 Degree | Patrika News

ठंढ ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोनभद्र में तापमान 0.8 डिग्री, बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी गलन

locationसोनभद्रPublished: Dec 31, 2019 03:18:09 pm

.

cold

ठंड

सोनभद्र. एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड ने वाराणसी में 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, तो वहीं सोनभद्र में पारा शून्य के नजदीक पहुंच गया। घना कोहरा, धंध और बर्फीली हवाओं ने ठंड के कहर को और बढ़ा दिया है। पूरा उत्तर प्रदेश सर्दी के सितम से बेहाल है। पूर्वांचल के भी सभी जिलों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सोनभद्र में तो तापमान शून्य से भी नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। 2002 में यहां तापमान माइनस – 0.7 तक पहुंच गया था। इसी तरह वाराणसी में न्यूनतम तापमान 2.3 तक जा पहुंचा। 57 साल पहले 1962 में भी बनारस का तापमान 2.3 हो गया था।

 

कमोबेश यही हालात पूरे पूर्वांचल में रहे। पारा गिरा और सर्दी बढ़ी। बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन असहनीय सी हो गयी। मंगलवर को मिर्जापुर, गाजीपुर और मऊ में तापमान तीन डिग्री, जबकि भदोही, बलिया, चंदौली और जौनपुर में चार डिग्री तापमान के साथ ठंड ने कहर बरपाया। कृषि मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने बताया है कि आने वाले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है और साथ ही बादल छाए रहने के आसार हैं। दो और तीन जनवरी को बारिश हो सकती है। उनेंने किसानों ने इसको देखते हुए फसलों की सिंचाई न करने की सलाह दी है।

By Santosh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो