scriptभारत बंद आज, प्रशासन अलर्ट, लागू हुआ धारा 144 | Congress Bharat Band today Against Petrol Diesel hike in sonbhadra | Patrika News

भारत बंद आज, प्रशासन अलर्ट, लागू हुआ धारा 144

locationसोनभद्रPublished: Sep 10, 2018 12:26:37 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

कांग्रेसी राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर कर रहे प्रदर्शन

Bharat Bandh

भारत बंद

सोनभद्र.पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के भारत बंद को 21 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। बंद को देखते हुए प्रशासन ने चाक-चौबंद लगा दिया है। हर चौराहे पर हाई अलर्ट जारी है। वहीं पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। कांग्रेसी राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर कर रहे प्रदर्शन।

डीएम और एसपी ने जिले और शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा है कि अगर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं बताया कि उपद्रवियों के साथ सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी तरह की हिंसा एवं जन धन को हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।

लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एमडीएमके, जेडीएस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत कई दल इस बंद में शामिल हैं।
By -Santosh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो