scriptउपमुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर बोला हमला, कहा सपा बसपा एवं कांग्रेस सत्ता लोलुप | Deputy CM Dinesh Sharma attacks on alliance of opposition | Patrika News

उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर बोला हमला, कहा सपा बसपा एवं कांग्रेस सत्ता लोलुप

locationसोनभद्रPublished: Mar 25, 2018 08:03:03 pm

कहा, इज्जत बचाने वाले के साथ नहीं, लूटने वालों के साथ हो गईं मायावती

sp bsp alliance

सपा बसपा गठबंधन

सोनभद्र. दिव्यांगों के सम्मान समारोह में शिरकत करने सोनांचल पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला बोला। सपा, बसपा व कांग्रेस को सत्ता लोलुप बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए यह सभी विरोधी दल एक हो गए। बहन मायावती इज्जत बचाने वाले के साथ नहीं आकर इज्जत लूटने वाले के साथ हो गईं।

दिव्यांगों में वितरित किए उपकरण

कार्यक्रम में 40 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, दस को व्हील चेयर, तीन बधिरों को सुनने का उपकरण व 30 महिला दिव्यांगों को सिलाई मशीन दी गई। साथ ही 51 दिव्यांगों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गौड़, दुद्धि विधायक हरिराम चेरो, पूर्व सांसद रामशकल, पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By: Jitendra Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो