बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग
सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से विधानसभा चुनाव समाप्त हुए हैं, पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं,जिससे आम जनता त्रस्त है। भाजपा की सरकार लगातार लोगो पर महंगाई का बोझ डाल रही है इसको समाप्त किया जाना चाहिए।

सपा कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर किया उद्घोष सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए इस अनोखे प्रदर्शन की चर्चा पूरे नगर में हो रही है,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने शंख बजाकर,मशीन पर माल्यार्पण कर के और पेट्रोल-डीजल डिस्पेंसिंग मशीन के सामने दंडवत करके प्रदर्शन किया।