script18 हजार 353 किसानों का इतने करोड़ का कर्ज हुआ माफ | kishan karz mafi in sonbhdra | Patrika News

18 हजार 353 किसानों का इतने करोड़ का कर्ज हुआ माफ

locationसोनभद्रPublished: Sep 18, 2017 05:20:32 pm

जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने ‘‘उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना‘‘ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘

farmer

किसान

सोनभद्र. जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने ‘‘उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना‘‘ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘ ऋण मोचन योजना‘‘ लघु एवं सीमान्त कृषकों के शत्त विकास एवं उन्नवयन के दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अन्तर्गत जिले में प्रथम व द्वितीय चरण का कार्य सम्पन्न हो चुका है। इन दोनों चरणों में जनपद के कुल 18 हजार 353 कृषकों को लाभान्वित करते हुए 1 अरब 18 करोड़ 36 लाख रूपये की रकम उनके खातों में भेजने की कार्यवाही की गयी है। इन 18 हजार 353 किसानों में से 17 हजार 444 यानी लगभग 95प्रतिशत किसानों का 10 हजार रूपये से ज्यादा का ऋण मोचन हुआ है। औसत की दृष्टि से देखा जाय तो प्रत्येक किसान का औसतन 64 हजार 500 रूपये ऋण मोचित हुआ है।
उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना की समीक्षा जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की लघु एवं सीमान्त कृषकों के उन्नयन एवं शतत विकास के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू की गयी है, जिसके तहत पात्र ऋणी किसानों के एक लाख रूपये तक का कर्जमाफी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जिले के पात्र ऋणी किसान का हर हाल में ऋण मोचन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, भारत सरकार व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के तहत किसानों के भलाई के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि, योजना के क्रियान्वयन से जुड़े सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभायें। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी उपाध्याय के अलाव मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय, डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, उप निदेशक कृषि डा0 आर0एस0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय मौजूद रहे। 
गौरतलब है कि, यूपी विधान सभा चुनाव के समय बीजेपी ने यह वादा किया किया था कि. अगर हम सत्ता में आयो तो किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। अब यूपी में सरकार बनने के बाद यूपी सरकार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र दे रही है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो