script

BIG BREAKING वन विभाग गार्ड की हत्या, मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत यादव गिरफ्तार

locationसोनभद्रPublished: Mar 16, 2019 07:24:16 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी में जुटी है पुलिस

crime

BIG BREAKING वन विभाग गार्ड की हत्या, मुख्यआरोपी लक्ष्मीकांत यादव गिरफ्तार

सोनभद्र. शुक्रवार की रात को वन विभाग के गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात को अवैध खनन करने गई टीम पर हमला कर माफियाओं ने एक गार्ड की हत्या कर दिया था।
रायपुर थाना इलाके के रतुआ गांव में खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने शुक्रवार रात को हमला कर दिया। माफियाओं के हमले के बाद टीम के लोग तो भागने में सफल रहे। लेकिन एक गार्ड उनके हाथों लग गया। खनन माफियाओं ने लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद हड़कंप मच गया। खनन विभाग की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू किया। हत्या के मुख्यआरोपी लक्ष्मीकांत यादव को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो