script

प्रियंका गांधी ने धारा 370 हटाने को बताया असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ

locationसोनभद्रPublished: Aug 13, 2019 05:57:34 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

पिछले महीने में हुए जमीन विवाद में उम्भा गांव के रहने वाले 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था

up news

पिछले महीने में हुए जमीन विवाद में उम्भा गांव के रहने वाले 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था

सोनभद्र. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को उम्भा गांव में पहुंचकर जमीन विवाद में मारे गये लोगों के परिजनों से मुलाकात किया। पिछले महीने परिवार वालों से मिलने जा रही प्रियंका को प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगने का हवाला देते हुए सोनभद्र जाने से रोक लिया। प्रियंका ने गांव वालों से कहा कि मैने यहां आने का वादा किया था ऐसे में मुझे यहां आकर की संतोष हुआ। बतादें कि जमीन पिछले महीने में हुए जमीन विवाद में उम्भा गांव के रहने वाले 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।
प्रियंका गांधी के आने की खबर से सोनभद्र में लोग काफी उत्साहित थे। रास्ते भर में कई जगह जुटे कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से प्रियंका का स्वागत किया। प्रियंका ने मिर्जापुर के अदालहाट में रुककर यहां मौजूद ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
उम्भा गांव में पीड़ितों से मुलाकात कर प्रियंका ने सभी का ढ़ांढस बंधाया। उन्होने कहा कि यहां जो कुछ हुआ वो साफ दर्शाता है कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो