scriptपुल निर्माण कंम्पनी के दो इंजीनियर की सोननदी में डूबने से मौत, हड़कम्प | two bridge engineer died drowned in sonnadi at sonbhadra | Patrika News

पुल निर्माण कंम्पनी के दो इंजीनियर की सोननदी में डूबने से मौत, हड़कम्प

locationसोनभद्रPublished: Jun 11, 2019 05:46:25 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सोमवार को हुआ हादसा, देर रात निकाला गया शव

up news

पुल निर्माण कंम्पनी के दो इंजीनियर की सोननदी में डूबने से मौत, हड़कम्प

सोनभद्र. कोन थाना क्षेत्र चांचीकला सोननदी पर मझगवां-रानडीह को जोड़ने वाले पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल को खरे एण्ड तारंकु इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बना रही है। जिसको बनाने के लिए सैकड़ों इंजीनियर व मजदूरों की तैनाती की गई है। इसी पुल का काम करा रहे दो इंजीनियर सोमवार की शाम को तकरीबन सात बजे नदी नहाने की योजना बनाए और सोननदी के एक घाट पर नहाने चले गये। भीषण गर्मी होने के काऱण दोनों एक घंटे से अधिक समय तक पानी में नहाते रहे। इसी समय दोनों गहरे पानी की तरफ चले गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। एक की पहचान अक्षय कुमार (21 वर्ष) दसाश्रय थाना आसेगांव जिला वाशिम महाराष्ट्र व दूसरे की शिनाख्त पार्थभाई (23 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण राव जिला पश्चिम गोदावरी, आंध्रप्रदेश के रूप में की गई है।
दोनों को नदी में डूबता देख पास के लोगों ने इस बात की जानकारी अन्य लोगों की दी तो हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी के बाद लोग सोननदी की तरफ दौड़े, बचाने की कोशिश की गई लेकिन दोनों का पता नहीं लगया जा सका। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह व रानीडीह चौकी इंचार्ज विरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गये। घंटों गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की गई लेकिन बड़ी देर तक दोनों का पता नहीं चल सका। आखिरकार तकरीबन 11 बजे एक के शव को बाहर निकाला जा सका।
दूसरा शव रात को तकरीबन 12 बजे निकाला गया। सुबह होते ही कम्पनी के डिप्टी मैनेजर हीरू सिंह गुर्जर ने कोन ने इस हादसे की जानकारी मृतक के परिवार और कंपनी के आलाधिकारियों को दी। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने बताया की पोस्टमार्टम के पश्चात दोनों शवों को उनके घर भेजवाया जायेगा। हादसे की जानकारी मिलते ही जिले के कई नेता भी कंपनी के कर्मचारियों को ढ़ांढस बंधाने मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, सुशील चतुर्वेदी ने इस हादसे की जानकारी सरकार तक पहुंचाकर दोनों परिवारों को उचित मुआवजे का प्रबंधन कराने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो