scriptयूपी के सोनभद्र में पहले लोहे की रॉड गर्म कर महिला को कई जगह दागा फिर जिंदा दफनाने लगे | woman burn by hot iron rod then trying to Bury | Patrika News

यूपी के सोनभद्र में पहले लोहे की रॉड गर्म कर महिला को कई जगह दागा फिर जिंदा दफनाने लगे

locationसोनभद्रPublished: Jun 04, 2018 04:31:20 pm

यूपी के सोनभद्र में पहले लोहे की रॉड गर्म कर महिला को कई जगह दागा फिर जिंदा दफनाने लगे

woman burn by hot iron rod then trying to Bury

यूपी के सोनभद्र में पहले लोहे की रॉड गर्म कर महिला को कई जगह दागा फिर जिंदा दफनाने लगे

सोनभद्र. अति पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य जिला सोनभद्र के ओबरा थाने के अंतर्गत अरंगी गांव में शिव चर्चा के दौरान एक महिला पर भूत प्रेत करने का आरोप लगा कर लोहे की राड गर्म करके पीठ, हाथ और पैर में दाग दिया गया, फिर गड्ढा खोंदकर उसे दफनाने की भी कोशिश की गई। है ना हैरान करने वाली खबर पर ये सच है।
इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने डायल 100 पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि, शिव चर्चा में घर के छोटे लड़के और उसकी पत्नी ने भूत प्रेत को लेकर जला दिया है। साथ ही दफनाने का कोशिश की। वहीं पुलिस का कहना है कि, शिव चर्चा में गांव की दो महिलाओं ने महिला को भूत प्रेत की बात को लेकर लोहे की गर्म राड से जला दिया है जिस पर पुलिस कारर्वाई कर रही है।
जी हां, शिवचर्चा में आई महिला झूमने लगी औऱ अपने बल खोल दिए, इस पर कुछ महिलाओं ने कहा इस पर भूत सवार हो गया और अंधविश्सवास के कारण उसका ये हाल कर दिया। लोहे री रॉड से दागने के बाद दफनाने के लिए गड्ढा भी खोदा जाने लगा।
दरअसल, सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ओबरा थाना इलाके अरंगी गांव में रविवार की देर शाम को गांव में हो रहे शिव चर्चा में शामिल होने गयी महिला पर दो महिलाओं ने भूत प्रेत का करने का आरोप लगा कर एक महिला को लोहे की गर्म राड से जला दिया। जिससे सुखवारी पत्नी रामभरोस (40 वर्ष) बुरी तरह से जल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने महिला को ओबरा परियोजना हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गम्भीररूप से जली महिला के परिजनों का कहना है कि, उसके देवर और देवरान ने भूत प्रेत करने का आरोप लगा कर जला दिया। जिसमें वह बुरी तरह से जल गई है। डॉक्टरों का कहना है कि, जली हुई महिला का इलाज किया जा रहा जो अभी खतरे से बहार है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो