सोनभद्र के बलियारी गांव निवासी 65 साल के प्रसिद्घन के लिये सोमवार की सुबह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह थी। प्रसिद्घन को उनकी ही बड़ी बहू ने खेत जोतने वाले हल के फाल से गर्दन प वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक प्रसिद्घन का अपनी बड़ी बहु फुलबसिया देवी पत्नी रामचंदर गोड़ के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह भी ससुर और बहु में विवाद हुआ, लेकिन इस बार विवाद इस हद तक पहुंच गया कि फुलबसिया ने हल का फाल उसके गर्दनपर दे मारा, जो सीधा जाकर प्रसिद्घन के गले में घुस गया और उसकी वहीं मौत हो गई।
सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के छोटे बेटे रामनारायण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फुलबसिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव और सीओ दुद्घी राम आशीष यादव ने भी घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक प्रसिद्घन का अपनी बड़ी बहू से आए दिन विवाद होता था। आज विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हल के फाल से गले पर वार कर दिया, जिसके लगते ही उसके ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बहु को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
By Santosh Jaiswal