script

हरियाणा: हर घर तक पहुंचेगी आप, देखते जाइए कैसे होगी खास

locationसोनीपतPublished: Feb 24, 2020 01:16:17 am

Submitted by:

satyendra porwal

केजरीवाल का विकास मॉडल देश के लिए बना नजीर।राष्ट्र निर्माण अभियान में जुटी आप: गुप्ता।

हरियाणा: हर घर तक पहुंचेगी आप, देखते जाइए कैसे होगी खास

हरियाणा: हर घर तक पहुंचेगी आप, देखते जाइए कैसे होगी खास

सोनीपत. राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के सहप्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण कैंपेन के तहत काम की राजनीति को देश के हर घर तक लेकर जाएगी। हरियाणा में अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई थी। आप हरियाणा प्रदेश को चार जोन में बांटा है। राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को तेज करने के लिए जोन वाइज प्रेसवार्ता कर रहे हैं। यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत लोगों के सामने दिल्ली के मॉडल और हरियाणा के मॉडल की तुलना को रखा जाएगा, जिससे उन्हें पता चल सकेगा कि दिल्ली में काम की राजनीति ने जनता के जीवन में किस तरह का बदलाव किया है। सांसद गुप्ता रविवार को सोनीपत के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दिल्ली-हरियाणा के विकास मॉडल की तुलना
उन्होंने दिल्ली और हरियाणा के विकास मॉडल की तुलना करते हुए कहा कि बजट में शिक्षा की हिस्सेदारी दिल्ली में 26 प्रतिशत, जबकि हरियाणा में 13 प्रतिशत, सरकारी स्कूल में 12वीं पास 96 प्रतिशत प्रतिशत, हरियाणा में 76 प्रतिशत, बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत, हरियाणा में 4.5 प्रतिशत, 20 हजार लीटर पानी प्रति माह फ्री, दो यूनिट बिजली फ्री, बस में महिला की यात्रा फ्री है, जबकि हरियाणा में बिजली, पानी फ्री नहीं है। हरियाणा में पानी और बिजली दोनों के बिल भरने पड़ते हैं। इस मौके पर अश्विनी कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विमल किशोर आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो