scriptनवजोत सिद्धू पाकिस्तान जाकर दुश्मनों से क्यों हाथ मिलाते हैं? राहुल गांधी दें जवाब-अनिल विज | anil vij asked question about pakistan tour of navjot sidhu from rahul | Patrika News

नवजोत सिद्धू पाकिस्तान जाकर दुश्मनों से क्यों हाथ मिलाते हैं? राहुल गांधी दें जवाब-अनिल विज

locationसोनीपतPublished: Dec 01, 2018 02:44:31 pm

Submitted by:

Prateek

हरियाणा के गांवों में कैंसर के प्रसार से विज ने इनकार किया और कहा कि सरकार एक स्वास्थ्य जांच अभियान चला रही है…

congress-bjp

congress-bjp

(सोनीपत): हरियाणा की भाजपा सरकार में केबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यहां कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिद्धू पाकिस्तान जाकर देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते है। ऐसा क्यों किया जा रहा है? इस सवाल का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देना चाहिए।


मोदी को हटाने की मुहिम में शामिल है पाक—विज

पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वे सिद्धू को प्रधानमंत्री देखना चाहते है। इसका मतलब यह है कि नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद से हटाने की मुहिम में पाकिस्तान भी शामिल है।


हरियाणा में चार धड़ों में बंटी कांग्रेस

हरियाणा में नगर निगम चुनाव पार्टी के चिन्ह पर न लड़ने के कांग्रेस के फैसले पर विज ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बची ही कहां है। चार धड़ों में बटी कांग्रेस जैसे चाहे सामने आये उसे जीत नहीं मिलने वाली। सभी धड़े मिलकर आएं या फिर चिन्ह पर या उसके बगैर जीत भाजपा को ही मिलना है। चिन्ह पर लड़ना या ना लड़ना कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।


इनेलो में दो फाड

इंडियन नेशनल लोकदल के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी दो फाड हो गई है। भतीजों ने चाचा पर हमला कर दिया है। अब देखना है कि आगे क्या होता है। दिल्ली में किसान मार्च पर विज ने कहा कि आंदोलन करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन मोदी सरकार ने किसानों को जितना दिया है उतना किसी सरकार ने नहीं दिया। हरियाणा के गांवों में कैंसर के प्रसार से विज ने इनकार किया और कहा कि सरकार एक स्वास्थ्य जांच अभियान चला रही है। इसमें सभी बीमारियों की जांच की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो