scriptसोनीपत सीट पर भूपेन्द्र हुड्डा के मुकाबले दिग्विजय चौटाला के आने से भाजपा हुई मजबूत | bjp became stronger on sonipat seat after launching of Digvijay | Patrika News

सोनीपत सीट पर भूपेन्द्र हुड्डा के मुकाबले दिग्विजय चौटाला के आने से भाजपा हुई मजबूत

locationसोनीपतPublished: Apr 23, 2019 03:32:00 pm

Submitted by:

Prateek

जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है…

amit shah file photo

amit shah file photo

(चंडीगढ,सोनीपत): हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के मुकाबले जननायक जनता पार्टी द्वारा दिग्विजय सिंह चौटाला को उतारे जाने से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद रमेश कौशिक की स्थिति मजबूत हुई है। जननायक जनता पार्टी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने पहले ही घोषणा की थी कि यदि सोनीपत सीट से भूपेन्द्र हुड्डा चुनाव लडेंगे तो उनके मुकाबले वे जरूर लडेंगे।

 

जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इस गठबंधन के बीच सीट बटवारे के तहत जननायक जनता पार्टी सात व आम आदमी पार्टी तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड रही है। जननायक जनता पार्टी ने सोमवार को सोनीपत सीट से दिग्विजय चौटाला को प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही कुरूक्षेत्र से जयभगवान शर्मा और गुरूग्राम से महमूद खान को प्रत्याशी घोषित किया।

 

रोहतक, सोनीपत और झज्जर देशवाली जाटों की बैल्ट है और इस बैल्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का खासा प्रभाव है। इसी प्रभाव के चलते रोहतक लोकसभा सीट हुड्डा के परिवार की सीट बनी हुई है। रोहतक सीट से पहले भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के स्वतंत्रता सैनानी पिता रणवीर सिंह हुड्डा चुनाव जीतते थें। इसके बाद इस सीट पर स्वयं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चार बार चुनाव जीते। भूपेन्द्र हुड्डा के बाद उनके पुत्र दीपेन्द्र सिंह हुड्डा तीन बार चुनाव जीते है और अब चौथी बार मैदान में है। देशवाली बैल्ट पर प्रभाव के चलते हुए ही कांग्रेस ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को सोनीपत सीट से टिकट दिया है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में जाट मतदाताओं का बाहुल्य है। लेकिन जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला के आने से जाट वोटों का बटवारा होगा और भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो