scriptघंटी बजाई, दरवाजा खुला, पर्ची थमाई और भाजपा नेता के बेटे को गोली मार दी | BJP leader's son shot in Narnaul Haryana latest news | Patrika News
सोनीपत

घंटी बजाई, दरवाजा खुला, पर्ची थमाई और भाजपा नेता के बेटे को गोली मार दी

हरियाणा के नारनौल में लगातार दूसरे दिन इसी तरह की घटना से दहशत, पुलिस कर रही जांच

सोनीपतAug 29, 2020 / 05:53 pm

Bhanu Pratap

parchi.jpg
चंडीगढ़। हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिल के नारनौल से बड़ी खबर आई है। यहां भाजपा नेता दयाराम यादव के पुत्र अमित यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। दो बदमाश उनके घर सेक्टर एक स्थित आवास पर गत रात सवा नौ बजे पहुंचे। जैसे ही दयाराम के पुत्र अमित यादव ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने एक पर्ची उन्हें थमाते हुए पैर में गोली मार दी। इसके बाद वहां से भाग गए। अमित को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या लिखा है पर्ची में

पर्ची में लिखा है ‘अगर तू शांति के साथ अपने परिवार के साथ रहना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम करले वरना बेमौत मारा जाएगा। शेरों का काम शेर ही कर सकते हैं। (मुकेश ठेकेदार) (रवि गुप्ता) ये काम किसी बागड़ पिल्लों के बस का नहीं है। समय का इंतजार कर सब पता चल जाएगा कि यह सब किस गैंग का काम है। एसएचओ विकास कुमार ने कहा कि बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगते हुए अमित यादव को गोली मारने की सूचना पर वह घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
इस तरह की दूसरी घटना

बृहस्पतिवार को नई सराय मोहल्ला में सुबह 5 बजे दो बदमाशों ने दरवाजे की घंटी बजाकर जैसे ही दरवाजा खोलने महिला आई उसे पर्ची थमाकर अंकल से 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा था। जब महिला ने नाम पूछा तो वे फायरिंग करते हुए चले गए। अभी पुलिस आरोपितों को पकड़ भी नहीं पाई थी कि शुक्रवार रात को नई घटना घट गई। नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह नागरिक अस्पताल पहुंचे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश ने दयाराम यादव से बातचीत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो