scriptकिरायेदारों ने किया किरायेदार महिला के साथ गैंगरेप | Gang rape with married woman in yamuna nagar Haryana latest news | Patrika News

किरायेदारों ने किया किरायेदार महिला के साथ गैंगरेप

locationसोनीपतPublished: Sep 09, 2020 06:47:37 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। पति काम पर गया था। तभी घर में किराए पर रहने वाले दो युवकों ने महिला को घेर लिया और रेप किया।

gang rape

gang rape

सोनीपत। हरियाणा में रेप और हत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। यमुनानगर के गंगा नगर कॉलोनी में किरायेदार के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। पति काम पर गया था। तभी घर में किराए पर रहने वाले दो युवकों ने महिला को घेर लिया और रेप किया।
दुष्कर्मियों को तरस नहीं आया

महिला अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती है। पति हलवाई का काम करता है। पति काम पर गया था। पीछे से उसी मकान में किराये पर रहने वाले संतोष और उसका एक साथी घर में घुस आए। दुष्कर्म किया। महिला चीखती रही। बिलबिलाती रही। दुष्कर्मियों को तरस नहीं आया। यह घटना शाम पांच बजे की है।
पुलिस कर रही तलाश

शाम को पति काम से लौटकर आया तो उसे दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने में जाकर शिकायत दी। बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि किराएदार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो