scriptहरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर कसे तंज,बताया भारतीय राजनीति का जोकर | haryana cabinet minister anil vil called arvind kejriwal as joker | Patrika News

हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर कसे तंज,बताया भारतीय राजनीति का जोकर

locationसोनीपतPublished: Oct 31, 2018 07:46:43 pm

Submitted by:

Prateek

विज ने कहा कि…

arvind kejriwal and anil vij file photo

arvind kejriwal and anil vij file photo

(चंडीगढ,सोनीपत): दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल गुरूवार को चंडीगढ में होंगे। पिछले दो दिन से वे हरियाणा के दौरे पर थे। केजरीवाल के चंडीगढ पहुंचने से पहले हरियाणा की भाजपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने कडे तंज कसे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भारतीय राजनीति के जोकर है। उनके हरियाणा दौरे से सभी का मनोरंजन हो जाता है। सरकार का इस मनोरंजन पर कर लगाने का इरादा भी नहीं है।

 

केजरीवाल का नहीं विधायकों पर कोई नियंत्रण

विज ने कहा कि केजरीवाल का अपने मंत्री और विधायकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। पार्टी के अनेक लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का नाश कर दिया है। दिल्ली में जो पहले से बना हुआ था उसे भी नहीं संभाला जा सका। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की राजनीतिक फिलोसोफी यह है कि अपनी कमियों का दूसरे पर दोषारोपण कर दो। दिल्ली में फैसले प्रदूषण के लिए अन्य राज्यों को दोषी ठहराने के सवाल पर विज ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के प्रदूषण का कारण दिल्ली में ही ढूढना चाहिए। दिल्ली किसान भी पराली जलाते हैं और वहां वाहन धुंआ छोडते है।

हुड्डा को भी लिया आडे हाथ

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा रोडवेज हडताल को लेकर राज्य सरकार की आलोचना किए जाने पर विज ने कहा कि हुड्डा की अपनी सरकार के दौरान क्या होता रहा है इसे सारी दुनिया जानती है। सारे संसाधनों को लुटवाया गया। भाजपा राज में ऐसे काम नहीं किए गए। न तो नौकरियां बेची जा रही है और न ही पैसे लेकर तबादले किए जा रहे है। हुड्डा सरकार के दौरान भी अनेक कर्मचारी हडतालें हुई है। भाजपा सरकार रोडवेज कर्मचारी नेताओं से वार्ता के लिए तैयार है।

 

विज अपने विभाग परिवार कल्याण विभाग की ओर से फेमिली प्लानिंग लाॅजिस्टिक मेनेजमेंट इनफाॅर्मेंशन सिस्टम एप के जारी करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में परिवार कल्याण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। जहां राष्ट्रीय स्तर पर फर्टिलिटी दर 2.2 है तो हरियाणा में यह दर 2.1 है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की जनगणना में इसका प्रभाव सामने आएगा। केजरीवाल द्वारा हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर बताने पर विज ने कहा कि यहां बाहरी रोगी विभाग और आंतरिक रोगी विभाग में रोगियों की संख्या बढी है। इसका मतलब है कि सेवाएं सही दी जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो