scriptहरियाणा सरकार ने सोनीपत नगर निगम का चुनाव छह माह के लिए टाला | Haryana government postponed Sonipat nagar nigam Election six months | Patrika News
सोनीपत

हरियाणा सरकार ने सोनीपत नगर निगम का चुनाव छह माह के लिए टाला

सोनीपत नगर निगम का चुनाव जुलाई में होने की संभावना थी लेकिन अब सरकार ने 6 माह तक स्थगित कर दिया है।

सोनीपतJun 23, 2020 / 08:16 pm

Bhanu Pratap

Nagar Palika Election 2020

अजा-जजा आरक्षण पर नगरीय प्रशासन विभाग ने मांगी जानकारी

सोनीपत/चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नवगठित सोनीपत नगर निगम का चुनाव फिलहाल छह माह के लिए जनवरी तक टाल दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अम्बाला नगर निगम के अलावा अन्य नगर परिषदों के चुनाव भी अब सोनीपत के साथ ही करवाए जाएंगे। यह कोरोना महामारी का असर है।
जुलाई में होने थे चुनाव

सोनीपत नगर निगम का चुनाव जुलाई में होने की संभावना थी लेकिन अब सरकार ने 6 माह तक स्थगित कर दिया है। सरकार का तर्क है कि ऐसे हालातों में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती है। ऐसे में अब निकाय चुनाव अब अगले वर्ष तक स्थगित किए जाएंगे।
अम्बाला में भी स्थगन के आसार

अम्बाला शहर निगम निगम और अम्बाला कैंट नगर परिषद के चुनाव भी अब अगले वर्ष तक स्थगित हो सकते हैं। दोनों निकायों में पहली बार नई बार्डबंदी के साथ चुनाव होने हैं। ऐसे में चार माह के दौरान विभाग द्वारा वार्डबंदी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज की सिफारिश पर अम्बाला नगर निगम को तोड़कर अम्बाला कैंट नगर परिषद को दोबारा से अस्तित्व में लाया गया। हालांकि कोरोना से पहले निकायों में चुनावी हलचल शुरू हो गई थी जो अब सिर्फ चर्चाओं तक ही सिमट गई है।
बरौदा विधानसभा उपचुनाव की तैयारी

सोनीपत के बरौदा विधानसभा सीट के उपचुनाव की तिथि को लेकर भी सियासी दलों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। यह सीट कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के बाद खाली हुई थी। कानूनन रिक्त सीट पर छह माह के अंदर चुनाव जरूरी होता है। अब देखना यह होगा कि अक्टूबर-नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होती है या नहीं।

Home / Sonipat / हरियाणा सरकार ने सोनीपत नगर निगम का चुनाव छह माह के लिए टाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो