scriptपत्नी और आशिक को आपत्तिजनक स्थिति में देख खून खौल उठा, काट दी टांगें | Husband murdered wifes lover latest news in Hindi | Patrika News

पत्नी और आशिक को आपत्तिजनक स्थिति में देख खून खौल उठा, काट दी टांगें

locationसोनीपतPublished: Jul 13, 2020 05:15:13 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

रात्रि में प्रेमिका से मिलने आया था जोरावर, बलविन्दर ने गला दबाकर मार डाला, पत्नी को भी पीटा

Crime

पत्नी के आशिक की हत्या

सोनीपत/सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले से हत्या की बड़ी खबर आ रही है। एक युवक ने पत्नी के आशिक की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उसकी टांगें काटीं और फिर गला दबाकर मार डाला। वह रात्रि में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। पति ने देख लिया। फिर क्या था, पति स्वयं पर काबू नहीं रख पाया। उसने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
गला दबाकर मारा

घटना सिरसा के रोड़ी कस्बे में देर रात्रि हुई। लोहड़ी निवासी 21 वर्षीय जोरा सिंह बीती रात गांव में ही बलविंदर नामक युवक के घर में गया। उसके बलविंदर की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख बलविंदर ताव में आ गया। उसने गडांसी से युवक की टांगों पर वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी टांगें काट दीं। फिर उसका गला दबाकर मार डाला। अपनी पत्नी को भी पीटा। रोड़ी थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
पूछताछ कर रही पुलिस

मृतक युवक जोरा सिंह खेती बाड़ी करता था। वह अविवाहित था और घर में अकेला था। उसकी हत्या से परिजन सकते में हैं। उन्होंने बलविन्दर सिंह के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी बलविन्दर से पूछताछ कर रही है। साथ ही बलविन्दर की पत्नी से भी जानकारी करने में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हत्या के पीछे कोई और बात तो नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो