scriptहरियाणा नापने निकली केजरीवाल और दुष्यंत की जोड़ी, कल इन क्षेत्रों में गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में करेंगे रोड शो | kejriwal and dushyant will do road show in haryana on 30 april | Patrika News

हरियाणा नापने निकली केजरीवाल और दुष्यंत की जोड़ी, कल इन क्षेत्रों में गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में करेंगे रोड शो

locationसोनीपतPublished: Apr 29, 2019 08:59:09 pm

Submitted by:

Prateek

हरियाणा में सात लोकसभा सीटों पर जननायक जनता पार्टी और तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं…
 

aap and jjp

aap and jjp

(चंडीगढ़,सोनीपत): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जननायक जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत चौटाला की जोड़ी हरियाणा नापने निकल पड़ी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में रोड शो करने के बाद अब केजरीवाल और दुष्यंत ने बाकी लोकसभा सीटों की तरफ रुख किया है। हरियाणा में सात लोकसभा सीटों पर जननायक जनता पार्टी और तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद फरीदाबाद से उम्मीदवार हैं। अरविंद केजरीवाल और दुष्यंत चौटाला की जोड़ी ने नवीन जयहिंद के लोकसभा क्षेत्र से रोड शो की शुरुआत की है। अब दोनों पार्टी नेता कल (मंगलवार को) गठबंधन के बाकी उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार खासकर रोड शो करेंगे। यह रोड शो सुबह नौ बजे दिल्ली के सोनीपत से सटे कुंडली बार्डर से शुरू होकर सोनीपत शहर के अंदर से गुजरता हुआ गन्नौर तक जाएगा। उसके बाद रोड शो समालखा, पानीपत, घरौंडा, करनाल होता हुआ कुरुक्षेत्र तक जाएगा।


सोनीपत संसदीय क्षेत्र में दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय सिंह चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को चुनावी रण में उतारा है। दिग्विजय सिंह चौटाला सोनीपत में हुड्डा को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने यहां अपने निर्वतमान सांसद रमेश कौशिक पर दांव खेला है। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल और दुष्यंत चौटाला की जोड़ी दिग्विजय चौटाला के लिए समर्थन जुटाती नजर आएगी। इसके बाद रोड शो पानीपत और करनाल जिलों में कूच करेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो