scriptहरियाणा विधानसभा की 55 सीटों पर लोसपा व 35 पर बसपा लड़ेगी चुनाव, दो जून को गठबंधन ने सोनीपत में बुलाई बैठक | LSP on 55 and BSP on 35 seats will contest Haryana assembly elections | Patrika News

हरियाणा विधानसभा की 55 सीटों पर लोसपा व 35 पर बसपा लड़ेगी चुनाव, दो जून को गठबंधन ने सोनीपत में बुलाई बैठक

locationसोनीपतPublished: May 29, 2019 05:47:27 pm

Submitted by:

Prateek

लोकसभा में गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन पर थपथपाएंगे कार्यकर्ताओं की पीठ…
 

bsp and lsp

bsp and lsp

(चंडीगढ़,सोनीपत): हरियाणा में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। समझौते के तहत आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 55 सीटों पर तो बहुजन समाज पार्टी 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसकी रणनीति बनाने के लिए गठबंधन ने दो जून को सोनीपत में बैठक बुला ली है।


गठबंधन ने लोकसभा की 10 में से 7 सीटों पर तीसरे नंबर का स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की। वहीं प्रदेश के सबसे पुराने क्षेत्रीय दल-इनेलो का एक भी उम्मीदवार तीसरे स्थान पर नहीं पहुंच सका। कुछ माह पूर्व ही अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रत्याशी दुष्यंत सिंह चौटाला हिसार में दूसरे नंबर पर रहे। जेजेपी ने सभी क्षेत्रीय दलों से अधिक वोट हासिल किए हैं।


लोसुपा-बसपा गठबंधन का ओवर ऑल प्रदर्शन इनेलो से कहीं बेहतर रहा है। जिसके चलते गठबंधन ने विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन ने आगामी दो जून को सोनीपत के मुरथल में गठबंधन की बैठक बुला ली है। इस बैठक में दोनों दलों के पदाधिकारियों के अलावा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमों राजकुमार सैनी, अध्यक्ष श्रीपाल सैनी के अलावा बहुजन समाज पार्टी प्रभारी डॉ.मेघराज, बसपा अध्यक्ष प्रकाश भारती के अलावा अन्य पदाधिकारी भाग लेेंगे।
इस बैठक में लोकसभा चुनाव परिणाम पर विचार-विमर्श के बाद विधानसभा के लिए रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर सीटों के आबंटन का भी रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में गठबंधन के नेताओं द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

हरियाणा में एलएसपी-बीएसपी गठबंधन का प्रदर्शन-लोकसभा क्षेत्र मिले वोट

अंबाला96205
कुरूक्षेत्र75625
करनाल67091
सोनीपत35046
रोहतक38132
भिवानी-महेंद्रगढ़20170
सिरसा25017
हिसार45190
फरीदाबाद83188
गुरुग्राम

26756



गठबंधन कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही हम सात सीटों पर तीसरे स्थान पर आए हैं। अब सभी कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी शुरू कर दी गई। जिसकी रणनीति सोनीपत में बनाकर उसे तुरंत प्रभाव से अमली रूप दिया जाएगा। सोनीपत की बैठक के बाद गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता फील्ड में उतर जाएंगे।
राजकुमार सैनी, लोसपा सुप्रीमो, पूर्व सांसद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो