scriptकृषि विधेयक विरोध के बाद केन्द्र सरकार जल्दी में, पंजाब और हरियाणा में धान खरीद शुरू | Paddy Procurement started in Haryana and Punjab after agriculture bill | Patrika News

कृषि विधेयक विरोध के बाद केन्द्र सरकार जल्दी में, पंजाब और हरियाणा में धान खरीद शुरू

locationसोनीपतPublished: Sep 26, 2020 07:01:35 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

केंद्र सरकार ने चालू वर्ष के लिए सामान्य किस्म के धान के लिए 1,868 रुपए प्रति क्विंटल और ‘ए’ ग्रेड किस्म के लिए 1,888 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से एमएसपी तय किया है।

Paddy Procurement

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका

चंडीगढ़। किसानों ने 25 सितम्बर को कृषि विधेयक के विरोध में भारत बंद किया था। इसका सर्वाधिक असर पंजाब और हरियाणा में रहा। इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने 26 सितम्बर से पंजाब और हरियाणा में तत्काल प्रभाव से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद शुरू करने की घोषणा की है। वैसे धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी थी। माना जा रहा है कि किसानों के विरोध के शांत करने के लिए केन्द्र सरकार धान खरीद की जल्दी कर रही है।
मंडियों में धान की जल्दी आवक

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा- हालांकि, हरियाणा और पंजाब के ‘मंडियों’ में धान के जल्दी आवक होने के मद्देनजर भारत सरकार ने इन दोनों राज्यों में धान/चावल के लिए खरीद अभियान शुरू करने को तुरंत मंजूरी दे दी है, जो कि 26 सितंबर, 2020 से प्रभावी होगा।
क्या है एमएसपी

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) सहित राज्य खरीद एजेंसियां सुचारू रूप से खरीद अभियान संचालन के लिए तैयार हैं। केंद्र ने चालू वर्ष के लिए सामान्य किस्म के धान के लिए 1,868 रुपए प्रति क्विंटल और ‘ए’ ग्रेड किस्म के लिए 1,888 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से एमएसपी तय किया है। सरकार ने खरीफ विपणन सत्र के दौरान पंजाब से 113 लाख टन और हरियाणा से 44 लाख टन चावल खरीदने का लक्ष्य रखा है। 2020-21 खरीफ सत्र में पूरे देश के लिए कुल चावल खरीद का लक्ष्य 495.37 लाख टन रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो