सोनीपतPublished: Mar 26, 2021 06:12:16 pm
Chandra Prakash sain
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा
एचएमटी की भूमि में से कुछ हिस्सा फिल्म सिटी के लिए चिन्हित
चडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से हरियाणा प्रदेश से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के उपरांत हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि लगभग एक माह के बाद यह मुलाकात थी । मुलाकात के दौरान हरियाणा से संदर्भित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलाकात के दौरान किसान आंदोलन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कोरोना की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत हरियाणा में किए गए प्रबंधों के संदर्भ में भी चर्चा हुई।
हरियाणा में फिल्म सिटी का निर्माण किए जाने के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर में एचएमटी की भूमि से कुछ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिन्हित की गई है। यह फिल्म सिटी एक प्रकार से बेस कैंप प्रकार की होगी। इसकी विकास योजना तैयार की जा रही है। फिल्म सिटी आगामी 4-6 माह में स्थापित कर दी जाएगी।