script

यमुना में नहाने गए छह लोग डूबे, सभी एक ही परिवार के

locationसोनीपतPublished: Sep 15, 2020 06:44:06 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

यह घटना पानीपत जिले के जलमाना गांव की है

river.jpg

हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना में नहाने गए छह लोग डूब गए।

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना में नहाने गए छह लोग डूब गए। सभी एक ही परिवार के हैं। आपस में रिश्तेदार हैं। तीन के शव मिल गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है। मृतकों में मां, बेटी और बेटी शामिल हैं। इस हादसे से हर ओर गम है।
ऐसे हुई घटना

यह घटना पानीपत जिले के जलमाना गांव की है। यहां के रहने वाले सुशील अपनी पत्नी सोनिया (32 वर्षीया), बेटे सागर (14 वर्षीय), बेटी पायल (16 वर्षीया) परिवार की लड़की सरिता (17 वर्षीया) और अपनी साली के दो लड़कों बादल (17 वर्षीय) निवासी गांव चंदौली जिला पानीपत, गौरव (16 वर्षीय) निवासी करहंस गांव के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। परिवार वालों का कहना है कि सभी नदी के किनारे पर नहा रहे थे लेकिन लड़की सरिता थोड़ी सी आगे चली गई और उसका पैर फिसल गया। वह नदी में बहने लगी। सरिता को बचाने के लिए सभी उसकी ओर नदी में गए और सोनिया, सागर, पायल, सरिता, गौरव और बादल डूब गए।
तीन के शव मिले

सबको डूबता देख सुशील ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग आ गए। कुछ तैराक थे। नदी में कूद गए। सोनिया, सरिता और बादल के शव मिल गए। तीनों की मौत हो चुकी थी। सागर, गौरव और पायल नहीं मिले। आशंका है कि इनकी भी मौत हो चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो