scriptपंजाब के पड़ोसी हरियाणा में पहले से महिला मुख्य सचिव | Vini Mahajan in Punjab and Keshani Anand Arora Chief Secretary in Hary | Patrika News

पंजाब के पड़ोसी हरियाणा में पहले से महिला मुख्य सचिव

locationसोनीपतPublished: Jun 27, 2020 01:11:04 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

केशनी आनंद अरोड़ाः 30 जून 2019 से हैं हरियाणा की मुख्य सचिव
विनी महाजनः 26 जून, 2020 को पंजाब का Chief Secretary बनाया गया

Chief Secretary Haryana

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा।

चंडीगढ़। विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। इससे पहले पड़ोसी राज्य हरियाणा की मुख्य सचिव भी महिला हैं। इनका नाम है केशनी आनंद अरोड़ा। यह पहला मौका है जब पड़ोसी राज्यों की कमान महिलाओं के हाथ में हो। याद रखना चाहिए कि राज्य में मुख्य सचिव सर्वोच्च अधिकारी होता है। मुख्यमंत्री के बाद मुख्य सचिव की ही हैसियत होती है।
Vini mahajan
केशनी आनंद अरोड़ा 30 जून 2029 से हैं मुख्य सचिव
हरियाणा में भाजपा की मनोहरलाल सरकार ने 30 जून 2019 को राज्य की अफसरशाही की कमान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशनी आनंद अरोड़ा को सौंपते हुए उन्हें हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। तब से वह हरियाणा प्रशासन का बखूबी संचालन कर रही हैं। अब 26 जून 2020 को पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनी महाजन को पंजाब का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। पंजाब में पहली बार मुख्य सचिव का पद महिला आईएएस अधिकारी को सौंपा गया है, जबकि हरियाणा में मुख्य सचिव की कुर्सी पहले भी महिला आईएएस अधिकारी को मिली है। यह संयोग है कि पहली बार पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में महिला आईएएस अधिकारी ही मुख्य सचिव हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो